मानवता हुई शर्मसार, भ्रूण को बीच सड़क पर फेंका, कुचलते रहे वाहन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jan, 2026 11:23 PM

foetus thrown in the middle of the road vehicles keep crushing it

शहर के पॉश एरिया में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्लेरिया मार्केट के पास अज्ञात ने एक भ्रूण को सड़क पर फेंक दिया। यहां से गुजरने वाले वाहन इन भ्रूण को कुचलते रहे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर के पॉश एरिया में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्लेरिया मार्केट के पास अज्ञात ने एक भ्रूण को सड़क पर फेंक दिया। यहां से गुजरने वाले वाहन इन भ्रूण को कुचलते रहे। यहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर जब इस कुचले जा रहे भ्रूण पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। ग्लेरिया मार्केट में वीटा डेयरी के नजदीक सड़क किनारे लोगों ने एक मांस का लोथड़ा देखा, जो एक भ्रूण था। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-29 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भ्रूण की स्थिति काफी खराब थी क्योंकि सड़क पर होने के कारण किसी अज्ञात वाहन का टायर उस पर चढ़ गया था।

 

पुलिस ने गांव चक्करपुर निवासी जितेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 94 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब मार्केट और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस गाड़ी की पहचान की जा सके जिससे भ्रूण को फेंका गया था। वहीं मामले में पुलिस आसपास के अस्पतालों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस की मानें तो गर्भपात के ऐंगल से भी जांच की जा रही है। उन महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है जिनका हाल ही में गर्भपात हुआ है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!