हरियाणवी सिंगर के घर के बाहर दिन-दहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Edited By Shivam, Updated: 29 Oct, 2020 11:53 PM

firing outside haryanvi singer s house

सोनीपत में कानून और पुलिस का डर खत्म कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दिनदहाड़े बदमाशों ने हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के घर के बाहर फायरिंग की है। बदमाशों ने खुद पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। फिलहाल पुलिस के...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में कानून और पुलिस का डर खत्म कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दिनदहाड़े बदमाशों ने हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के घर के बाहर फायरिंग की है। बदमाशों ने खुद पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। फिलहाल पुलिस के टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गांव दतौली में हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी का घर है। जहां 4 बदमाशों आ धमके और सुमित को घर से बाहर निकलने की धमकी देकर जान से मारने के लिए धमकाया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अमन बैंसला निवासी दिल्ली नामक लड़के ने सुमित और नेहा जिंदल का नाम लिखकर आत्महत्या कर ली थी।

PunjabKesari, Haryana

इस घटना के बाद अब 4 बदमाशों ने सुमित के घर फायरिंग की, जिनमें से दो लड़के अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। एक अपने फोन से वीडियो बना रहा था और एक लड़का गाड़ी के पास खड़ा था। जिन बदमाशों ने हथियार लिए हुए थे वे यह कह रहे थे कि सुमित व उसके परिवार वालों घर से बाहर निकलो, हम अमन बैंसला के जानकार हैं, तुम्हें जान से मारेंगे, यह कहकर गली में हवाई फायर किए।

वहीं जीटी रोड चौकी के एएसआई जितेंद्र का कहना है कि दतौली गांव में गायक गोस्वामी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और 5 टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!