अजीब-संगीन अपराध: प्राईवेट पार्ट पर गोली मार कर उड़ा दिए चिथड़े, युवक बुरी तरह से घायल

Edited By Shivam, Updated: 24 Oct, 2020 10:45 PM

firing on private part guy badly injured

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना उपमंडल में एक अजीबोगरीब और बेहद संगीन वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर फायरिंग की और प्राईवेट पार्ट पर गोली मारकर उसके चिथड़े उड़ा दिए।...

सोहना (सतीश): हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना उपमंडल में एक अजीबोगरीब और बेहद संगीन वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर फायरिंग की और प्राईवेट पार्ट पर गोली मारकर उसके चिथड़े उड़ा दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, भोंडसी पुलिस थाना एरिया के अंतर्गत आने वाले गांव रायसीना में बीती देर रात खेत में पानी लगा रहे जाकिर नामक 30 वर्षीय युवक को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक पर हमला करते हुए उक्त युवक के गुप्तांग में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए सूचित किया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश यादव ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के कारण अभी घायल के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस घायल के परिजनों की मदद से घटना स्थल का मौका मोआयना कर अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!