हिसार में पटाखा गोदाम में लगी आग, 3 कर्मी झुलसे, एक की हालत गंभीर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jan, 2025 06:23 PM

fire breaks out in a firecracker warehouse in hisar

हिसार में एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। ये आगजनी की घटना उकलाना खंड के गांव कल्लर भैणी में हुई है। इस आगजनी में 3 लोग झुलस गए।

डेस्कः आज यानी बुधवार को हिसार में एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। ये आगजनी की घटना उकलाना खंड के गांव कल्लर भैणी में हुई है।  इस आगजनी में 3 लोग झुलस गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची।
 
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे उकलाना के व्यापारियों का एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। भीषण आग के चलते यहां चारों ओर घना धुआं छा गया। इस दौरान गोदाम में 3 लोग काम कर रहे थे। कर्मियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद कर्मियों ने आग भड़कने पर फायर ब्रिगेड काे फोन किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। 

आग में झुलसने से तीन लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!