मस्जिद पर पथराव करने के मामले में FIR दर्ज, बढ़ाई गई इलाके की सुरक्षा

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2023 10:55 AM

fir registered in case of stone pelting on mosque

हरियाणा के रोहतक में एक मस्जिद के द्वार पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य में नूंह और अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक संघर्ष के बाद अब स्थिति सामान्य

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक मस्जिद के द्वार पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य में नूंह और अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक संघर्ष के बाद अब स्थिति सामान्य हो चली है। इस संघर्ष में छह लोगों की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहतक के आनवाल में रात करीब साढ़े दस बजे पथराव की घटना हुई और मस्जिद के इमाम इकबाल ने मामला दर्ज कराया। 

उन्होंने कहा कि मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने मस्जिद के द्वार पर कथित रूप से पत्थर फेंके। सूचना मिलने पर रोहतक की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

रोहतक के कालानौर थाने के निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नूंह में पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा को रोकने के प्रयास को लेकर भड़की हिंसा में दो होमगार्ड जवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी और यह सांप्रदायिक हिंसा कई इलाकों में फैल गई थी। 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!