जींद में पराली जलाने पर 163 किसानों पर FIR, 3.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Dec, 2024 02:00 PM

fir filed against 163 farmers for burning stubble in jind

पराली जलाने पर जींद में 163 किसानो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और किसानों से 3.45 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।

जींद (अमनदीप पिलानिया): जिले में अबकी बार किसानों की ओर से पराली जलाने पर गिरफ्तारी और जुर्माना किए जाने से किसानों में डर का माहौल देखने को मिला है। इसी कड़ी में पराली जलाने पर जींद में 163 किसानो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और किसानों से 3.45 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। पराली में आग लगने से 208 एकड़ जमीन प्रभावित भी हुई है। बता दें पिछली साल 2023 में किसानों की पराली जलाने की आगजनी की घटना 335 सामने आई थी। लेकिन अबकी बार साल 2024 मे आगजनी क़े टोटल मामले 218 सामने आए हैं।

नरवाना में सबसे ज्यादा जलाई गई पराली

जानकारी के अनुसार जींद में अबकी बार पराली को जलाने के सबसे ज्यादा मामले नरवाना से सामने आए हैं, जहां 87 जगहों पर आगजनी की घटना सामने आई है। वहीं, जींद के अंदर 31 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सफीदो में 28, जुलाना में 21, पीलू खेड़ा में 14, अलेवा में 16 और उचाना में 15 मामले सामने आए है। प्रशासन की तरफ से किसानों को जागरुकता भी किया जा रहा था और पराली जलाने की घटना सामने आने पर सख्त कारवाई भी की जा रही थी। इसके बावजूद भी पूरे सीजन मे 218 जगहों पर आगजनी की घटना सामने आई हैं। 

218 जगहों पर जलाई गई परालीः कृषि विभाग

पराली जलाने के मामले पर कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि अबकी बार 2024 मे जींद जिले के अंदर 218 जगहों पर पराली जलाए जाने के मामले सामने आए हैं, जिसके तहत मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 163 किसानों को रेड इंट्री में डाला गया है। साथ में उन्होंने कहा कि इन 163 किसानों को 2 साल तक फसलों पर एमएसपी नहीं ली जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!