फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का कच्चा व तैयार माल खाक

Edited By Manisha rana, Updated: 03 May, 2021 01:13 PM

fierce fire in factory

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक फैक्ट्री में सोमवार यानि आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक फैक्ट्री में सोमवार यानि आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी है। जबकि फैक्ट्री में रखा लाखों रूपए का कच्चा व तैयार माल जलकर खाक हो गया। इस फैक्ट्री में गाडिय़ों के ब्रेक पैड़ बनाने का काम होता था। आग से फैक्ट्री के भवन को काफी क्षति पहुंची है।

PunjabKesari
सूचना मिलने के बाद मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड़ की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों रूपए का कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो चुका था। फैक्ट्री में आधा दर्जन दमकल विभाग की गाडिय़ां आग बुझाने के काम में जुटी हुई थी। यह फैक्ट्री बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक मार्ग नेशनल हाइवे नम्बर-9 पर स्थित माशु ब्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड़ नाम की है। काफी मशक्कत के बाद भी अभी फैक्ट्री में लगी आग पर पूर्णतया काबू नहीं पाया जा सका है। समय रहते आग पर काबू न पाए जाने की मुख्य वजह फैक्ट्री में रखा ज्वलनशील कैमिकल और रबड़ में आग लगना है। फायर ब्रिगेड़ के साथ-साथ फैक्ट्री के कर्मचारी भी अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे हुए है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!