पिता ने सौतेले बेटे की बेरहमी से की पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jun, 2022 04:58 PM

father brutally thrashes stepson died during treatment

बहादुरगढ़ में पिता ने अपने सौतेले बेटे की पीट-पीट हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चे का कसूर इतना था कि उसने बेड पर पेशाब कर दिया...

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ में पिता ने अपने सौतेले बेटे की पीट-पीट हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चे का कसूर इतना था कि उसने बेड पर पेशाब कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के पातली की रहने वाली बब्ली फिलहाल बहादुरगढ़ में किराए पर रह रही है। कुछ समय पहले उसकी पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा और बेटी है। पति की मौत के बाद उसने कुछ महीने पहले हिसार जिले के गांव खेड़ी जालम निवासी ओमप्रकाश से शादी की थी। ओमप्रकाश की भी यह दूसरी शादी है। बब्ली के बेटे कमल ने बेड पर पेशाब कर दिया। इसी बात से ओमप्रकाश इतना गुस्सा हुआ कि उसने कमल की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई के बाद कमल के कान और नाक से खून बहने लगा। बाद में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!