रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पिता व भाई की हत्या कर शवों का किया ये हाल, फिर हादसे की झूठी कहानी बनाई

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2025 09:16 AM

father and brother murdered over land dispute

गांव कलोई में पौने नौ एकड़ जमीन में से पौने 4 एकड़ जमीन के विवाद में बेटे ने अपने पिता और भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शवों को घर से सटे खेतों में जला दिया। इसके बाद गांव

झज्जर: गांव कलोई में पौने नौ एकड़ जमीन में से पौने 4 एकड़ जमीन के विवाद में बेटे ने अपने पिता और भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शवों को घर से सटे खेतों में जला दिया। इसके बाद गांव में बात फैला दी कि दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।

झज्जर पुलिस के अनुसार, कलोई निवासी खजान (80) के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा अनिल (50), दूसरा अशोक (45) और सबसे छोटा संजय (43) आरोपी अरोका है। तीनों की शादी एक ही परिवार की तीन बहनों के साथ हुई थी। खजान परिवार सहित कई वर्षों से गांव से बाहर औरंगपुर मार्ग पर बने घर में रह रहे थे। करीब ढाई महीने पहले गांव में सूचना फैली थी कि खजान और उनके छोटे बेटे संजय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गांववालों ने भी इसे हादसा मान लिया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यह दुर्घटना नहीं हत्या थी। पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि हत्या खजान के ही दूसरे बेटे अशोक ने की थी। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर पिता खजान और भाई संजय की हत्या की बात स्वीकार की है। संवाद
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!