सेना के जवानों के लिए भोलेनाथ से मांगी मन्नतें

Edited By Shivam, Updated: 05 Mar, 2019 11:52 AM

fast for soldiers

गांव मकड़ाना स्थित श्री श्याम मंदिर में स्थित शिवालय में सोमवार को महाशिवरात्रि पर मंगल पूजा पाठ का आयोजन किया गया। व्रतधारियों ने कहा कि आज उन्होंने भगवान शिव की आराधना की है और भगवान महादेव व पार्वती से यही प्रार्थना की है कि देश में अमन शांति...

चरखी दादरी (पंकेस): गांव मकड़ाना स्थित श्री श्याम मंदिर में स्थित शिवालय में सोमवार को महाशिवरात्रि पर मंगल पूजा पाठ का आयोजन किया गया। व्रतधारियों ने कहा कि आज उन्होंने भगवान शिव की आराधना की है और भगवान महादेव व पार्वती से यही प्रार्थना की है कि देश में अमन शांति बनाए रखें और सेना को ताकत दें ताकि आतंकवाद को खत्म कर सके। इस विशेष शक्तिस्वरूप पूजा में शामिल महंत चरणदास महाराज, ठेकेदार नरेंद्र सिंह व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवार्डी अशोक भारद्वाज ने कहा कि यहां मंदिर परिसर में पुलवामा हमले के बाद भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि देश में शांति बनाए रखें। इस अवसर पर समाज सेवी नरेंद्र ठेकेदार, सुरेंद्र सिंह, बबल खोरड़ा, ध्यानदास महाराज, कर्मदास महाराज, अरुण मिताथल, अंजु शर्मा, सविता, कविता, सुमन, राज, धर्मा, किरण, मंजू  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति पूजा में शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!