Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2024 05:18 PM
दिल्ली कूच को लेकर पंजाब के किसान हरियाणा पंजाब पर डटे हुए है। वहीं अब हरियाणा के किसान संगठन भी दिल्ली की तैयारी करने लग गए।
गोहाना (सुनील जिंदल): दिल्ली कूच को लेकर पंजाब के किसान हरियाणा पंजाब पर डटे हुए है। वहीं अब हरियाणा के किसान संगठन भी दिल्ली की तैयारी करने लग गए। गोहाना में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के द्वारा किसानों को पुलिस के बेरिकेड्स कैसे तोड़ने है, इसे लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है। गोहाना की अनाज मंडी में किसानों ने ट्रैक्टर के साथ पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है।
वहीं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि ये सरकार किसानों के साथ किए वादे को पूरा नहीं किया है। किसानों ने कोई अपनी नई मांग को लेकर आंदोलन शुरू नहीं किया, बल्कि जो सरकार ने MSP गारंटी कानून बनाए जाने का किसानों को वायदा किया था। वहीं हमारी दिल्ली जाने की सभी तैयारी पूरी है। जो सरकार के मंत्री किसानों के साथ बैठक कर रहे वे मंत्री स्पष्ट बताएं कि उनके अधिकार क्षेत्र में क्या है वे क्या दे सकते है। बैठक कर किसानों को बहकाने का काम न करे। सत्यवान ने कहा कि हम उसी से बात करेंगे जो किसानों की मांगों को पूरा कर सकता है। किसानों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है कैसे बेरिकेड्स ट्रैक्टर से तोड़ने है।सभी किसानों संगठनों ने सरकार की ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी किसान दिल्ली कूच करने को बिल्कुल तैयार है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)