गेहूं के फानों की आग में जिंदा जला किसान, PGI ले जाते समय बीच रास्ते में तोड़ा दम

Edited By Manisha rana, Updated: 01 May, 2022 12:59 PM

farmer burnt alive fire wheat fruits died

जिले के गिरावड़ गांव में गेहूं के फानों की आग में किसान के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। मृतक किसान की 72 साल की बुजुर्ग मां चंद्रो को अब भी यकीन...

रोहतक (सोनू भारद्वाज) : जिले के गिरावड़ गांव में गेहूं के फानों की आग में किसान के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। मृतक किसान की 72 साल की बुजुर्ग मां चंद्रो को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि आग उसके बुढ़ापे का इकलौता सहारा छीन चुकी है। पड़ोस की महिलाएं उसे सांत्वना दे रही हैं, लेकिन उसकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। 

मृतक के चचेरे भाई सतीश ने बताया कि सुरेंद्र अविवाहित था। मां चंद्रो उसके साथ रहती थी। खेतों में मेहनत कर अपना और मां का पेट पालता था। वह शुक्रवार दोपहर अपने व मां के लिए खाना बनाकर ही खेत पर तूड़ा बनाने गया था। 

वहीं घटना के समय तूड़ा बनाने की मशीन चला रहे सुरेंद्र के चचेरे भाई विरेंद्र ने बताया कि अचानक उसकी नजर आग की ओर गई। वहां भाई के जलने का आभास हुआ। वह मशीन छोड़ दस किले खूब दौड़ता चला गया। भाई के पास पहुंचा तो उसके कपड़ों से लपटें उठ रहीं थीं, कपड़े हटाए तो देखा कि उसकी दोनों टांगें, पेट, कमर व कोहनी, हाथ बुरी तरह जल चुके हैं। वह दर्द से तड़प रहा था। गांव के ही एक युवक की कार में उसे पीजीआई के लिए लेकर निकल थे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!