फरीदाबाद नगर निगम का वार्ड 42 बीसी- बी पुरूष और वार्ड 7 बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Dec, 2024 04:41 PM

faridabad municipal corporation ward reserved for men and women of bc b category

नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव के मद्देनजर रविवार को लघु सचिवालय सभागार में ड्रा ऑफ लॉट के माध्यम से बीसी-बी वर्ग के पुरुष व महिला के साथ ही सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी): नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव के मद्देनजर रविवार को लघु सचिवालय सभागार में ड्रा ऑफ लॉट के माध्यम से बीसी-बी वर्ग के पुरुष व महिला के साथ ही सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। ऐसे में अब नगर निगम फरीदाबाद के सभी 46 वार्डों में से निर्धारित नियमानुसार वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। एडीसी साहिल गुप्ता द्वारा विधायक बड़खल धनेश अदलखा व सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ छोटे बच्चे से पर्चियां निकलवाकर वार्डों को निर्धारित नियमानुसार आरक्षित किया गया।

 एडीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि ड्रा ऑफ लॉट प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग-बी के लिए पुरूष वर्ग हेतु वार्ड 42 को व वार्ड नम्बर 7 को पिछड़ा वर्ग बी की महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार ड्रा प्रक्रिया से सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 4, 5, 8, 9, 11, 17, 25, 27, 31, 38, 39 व 43 को आरक्षित किया गया। एडीसी ने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारियों व निवर्तमान पार्षदों की उपस्थिति में पूर्ण ड्रा प्रक्रिया को पूरा किया गया है और वीडियोग्राफी करवाते हुए रिकॉर्ड में भी लिया गया है।

यह रहेगा नगर निगम फरीदाबाद के 46 वार्डों का प्रारूप

  • वार्ड नंबर 01 सामान्य वर्ग  
  • वार्ड नंबर 02 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 03 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 04 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 05 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 06 पिछड़ा वर्ग 'क' की महिला से संबंधित सदस्य 
  • वार्ड नंबर 07 पिछड़ा वर्ग 'बी' की महिला से संबंधित सदस्य 
  • वार्ड नंबर 08 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 09 महिला वर्ग  
  • वार्ड नंबर 10 सामान्य वर्ग  
  • वार्ड नंबर 11 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 12 अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्य  
  • वार्ड नंबर 13 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 14 अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्य
  • वार्ड नंबर 15 सामान्य वर्ग  
  • वार्ड नंबर 16 सामान्य वर्ग  
  • वार्ड नंबर 17 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 18 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 19 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 20 सामान्य वर्ग  
  • वार्ड नंबर 21 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 22 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 23 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 24 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 25 महिला वर्ग
  • वार्ड नंबर 26 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 27 महिला वर्ग
  • वार्ड नंबर 28 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 29 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 30 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 31 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 32 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 33 अनुसूचित जाति से संबंधित (महिला) सदस्य
  • वार्ड नंबर 34 अनुसूचित जाति  
  • वार्ड नंबर 35 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 36 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 37 सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 38 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 39 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 40 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 41 सामान्य वर्ग 
  • वार्ड नंबर 42 पिछड़ा वर्ग 'बी' , 
  • वार्ड नंबर 43 महिला वर्ग 
  • वार्ड नंबर 44 सामान्य वर्ग, 
  • वार्ड नंबर 45 अनुसूचित जाति से संबंधित (महिला) सदस्य  
  • वार्ड नंबर 46 पिछड़ा वर्ग 'क' से संबंधित सदस्य 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!