कथित पुलिसकर्मी लूट ले गए महिला की सोने की चूड़ियां

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Mar, 2023 08:07 PM

fake police looted a woman in gurgaon

मंदिर से घर लौट रही महिला के साथ कथित पुलिसकर्मियों द्वारा सोने की चूड़ियां लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सुरक्षा के बहाने से महिला की सोने की चूड़ियां उतरवाई और उसके पल्लू में आर्टिफिशियल चूड़ियां बांध दी। देखते ही देखते आरोपी महिला की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): मंदिर से घर लौट रही महिला के साथ कथित पुलिसकर्मियों द्वारा सोने की चूड़ियां लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सुरक्षा के बहाने से महिला की सोने की चूड़ियां उतरवाई और उसके पल्लू में आर्टिफिशियल चूड़ियां बांध दी। देखते ही देखते आरोपी महिला की आंखों से ओझल हो गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

विपुल वर्ल्ड सेक्टर-48 की रहने वाली रीता शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र के गायत्री मंदिर जाती हैं। रोजाना की तरह जब वह 15 मार्च को मंदिर से वापस अपने घर जा रही थी तो रास्ते में उन्हें बाइक सवार दो लोगों ने रोक लिया। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक आईडी कार्ड दिखाया और जल्दबाजी में वापस अपनी जेब में रख लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें क्षेत्र में अपराध बढ़ने की बात कहते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सोने की चूड़ियों को उतारकर छिपाकर ले जाने की बात कही। पहले तो महिला ने मना कर दिया, लेकिन बाद में आरोपियों ने उन्हें झांसे में लेकर सोने की चूड़ियां उतरवा दी और चुन्नी के पल्लू में बांधने के लिए कहा। इस दौरान बाइक पर मौजूद कथित पुलिसकर्मी ने सफेद कागज में इन चूड़ियों को लपेटकर उनकी चुन्नी के पल्लू से बांध दिया और चले गए। उनके जाते ही महिला ने अपनी चुन्नी का पल्लू खोलकर देखा तो कागज में तीन आर्टिफिशियल चूड़ियां मिली। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!