पूर्व ACP से रंजिश का मामला: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे को गाड़ी में डालने की कोशिश, 10 दिन में हत्या की धमकी

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2026 03:20 PM

attempt to force a retired police officer s son into a vehicle

बहालगढ़ क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के एक सेवानिवृत्त एस. आई. के बेटे का अपहरण करने के प्रयास और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जबकि पीड़ित परिवार भय के साए में जी रहा है

सोनीपत: बहालगढ़ क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के एक सेवानिवृत्त एस. आई. के बेटे का अपहरण करने के प्रयास और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जबकि पीड़ित परिवार भय के साए में जी रहा है।

वैस्ट रामनगर निवासी ऊषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राजेंद्र सिंह हरियाणा पुलिस से एस.आई. पद से रिटायर्ड हैं। परिवार ने एक रिटायर्ड ए.सी.पी. के खिलाफ स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी, चंडीगढ़ में शिकायत दी हुई है जिसके चलते उक्त रिटायर्ड ए.सी.पी. उनसे रंजिश रखता है।

महिला के अनुसार 14 नवम्बर 2025 को उनका बेटा राकेश उर्फ धौला पहलवान बहालगढ़ स्थित एक प्रॉपर्टी ऑफिस में मौजूद था। इसी दौरान सचिन डिघल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि एक आरोपी ने राकेश को पकड़कर जबरन बाहर खींच लिया और गाड़ी में डालने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जाते समय धमकी देकर गए कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो 10 दिन के भीतर राकेश की हत्या कर दी जाएगी और शव का भी पता नहीं चलने दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!