Palwal News: पलवल में फर्जी नर्सिंग होम का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग ने BJP नेता पर लगाया गंभीर आरोप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 05:12 PM

fake nursing home exposed in palwal news

हरियाणा के पलवल में स्वास्थ्य विभाग की टीम हथीन थाना क्षेत्र के गांव बिघावली में किशोरी नर्सिंग होम पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

पलवल (दिनेश कुमार) : हरियाणा के पलवल में एक के बाद एक फर्जी अस्पतालों का खुलासा होने लगा है। ऐसे ही एक मामले में जब पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम हथीन थाना क्षेत्र के गांव बिघावली में किशोरी नर्सिंग होम पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

इस मामले को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय भगवान जाटन ने मीडिया को बताया है कि छापामारा टीम को किशोरी नर्सिंग होम पर एक अबॉर्शन के लिए जबकि दो डिलीवरी के लिए पेशेंट मिले। उन्होंने बताया एक 12वीं पास कथित डॉ. राजरानी द्वारा इस अस्पताल को जिस डॉक्टर के नाम पर चलाए जा रहा है। उस डॉक्टर का कुछ आता पता ही नहीं है। एक ओर जहां डॉक्टर और पेशेंट को छुपाने का भी भरपूर प्रयास किया गया। दूसरी ओर हथीन से भाजपा विधायक का चुनाव लड़ चुके मनोज रावत ने उनकी टीम को धमकाया एवं उन्हें भी ऐसी कार्रवाई न करने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत की भी बात कही। 

उन्होंने बताया इस अस्पताल में दिन में हुई एक डिलीवरी में बच्चों की भी मौत हुई। इसके अलावा अस्पताल में अबॉर्शन की दवाइयां भी मिली। उन्होंने कहा हथीन थाने में नर्सिंग होम के डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। आगे इस मामले की जांच पुलिस करेगी। भाजपा नेता द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को जो धमकी दी गई है। उस बारे में जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वसिष्ठ को भी अवगत करा दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!