फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी लोगों को सर्विस देने के बहाने कर रहे थे ठगी, गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Sep, 2020 09:36 AM

fake call center busted

गुरुग्राम पुलिस ने रेड कर फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली थी कि शहर के पॉश इलाके ...

गुरुग्राम (मोहित) : गुरुग्राम पुलिस ने रेड कर फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली थी कि शहर के पॉश इलाके में सुशांत लोक फेज़ 1 फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। बस इसी को लेकर इस कोठी पर रेड कर जांच शुरू की तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया कि कैसे यहां बैठे-बैठे विदेशी लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।

एसीपी क्राइम की मानें तो मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। बहरहाल पुलिस ने मन्नू सिंह तंवर, पुष्पिंद्र, अरुण और पंकज नाम के शख्स को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। वहीं इस मामले में एसीपी क्राइम की मानें तो आरोपी यूएस और अन्य देशों के लोगों से ठगी करने में लगे थे, लेकिन जब रेड के दौरान इन लोगों से यानी इसके मास्टरमाइंड भिवानी के रहने वाले मन्नू सिंह से कॉल सेंटर चलाने के दस्तावेज मांगे गए तो आरोपियों के पास (कंपनी का रजिस्ट्रेशन, डीओटी लाइसेंस,सोर्स ऑफ कस्टमर,मॉड ऑफ पेमेंट) कोई भी लीगल दस्तावेज़ मौजूद नही था। पुलिस की माने तो कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी धोखे में रख इस फ़र्ज़ी कॉल सेंटर में काम लिया जा रहा था। यानी सभी कर्मचारियों की नियुक्ति वैसे ही कि गयी जैसे बाकी दूसरे नियमानुसार कॉल सेंटर में की जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!