मोबाइल के 'शौक' ने ग्राहक को बनाया चोर ,CCTV में हुआ कैद (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2020 01:10 PM

कैथल शहर पालिका बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान से एक चोर मोबाइल चोरी करके ले गया। दुकानदार ने शाम को मोबाइलों की गिनती की तो उसे एक मोबाइल कम मिला। इसके बाद उसने दुकान में

कैथल (सुखविंद्र): कैथल शहर पालिका बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान से एक चोर मोबाइल चोरी करके ले गया। दुकानदार ने शाम को मोबाइलों की गिनती की तो उसे एक मोबाइल कम मिला। इसके बाद उसने दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो एक चादर ओढ़े व्यक्ति मोबाइल छिपाकर ले जाते हुए दिखा। दुकानदार राहुल ने बताया कि आज उन्होंने चोरी की शिकायत सिटी पुलिस को दे दी है।
इसके साथ ही सी.सी.टी.वी. की फुटेज भी पुलिस को दी गई है।

उधर, बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस पहले इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पुलिस का कहना था कि चोरी छोटी है। एक हजार रुपए का मोबाइल मात्र था। इसमें क्या चोरी का मामला बनेगा। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!