सेक्टर-57 में कार और ट्रक पर गिरा बिजली का खंभा, लोगों में दहशत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Sep, 2025 11:41 PM

electricity poll fallen on car parked outside house

सेक्टर-57 में शनिवार रात को एक हादसा हो गया। यहां बिजली का खंभा अचानक टूटकर एक गाड़ी व ट्रक पर गिर गया जिसके कारण पूरे क्षेत्र में करंट दौड़ने से हड़कंप मच गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-57 में शनिवार रात को एक हादसा हो गया। यहां बिजली का खंभा अचानक टूटकर एक गाड़ी व ट्रक पर गिर गया जिसके कारण पूरे क्षेत्र में करंट दौड़ने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी, लेकिन सूचना देने के करीब आधे घंटे तक किसी भी अधिकारी ने क्षेत्र की लाइट बंद नहीं की जिससे लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि इस घटना की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को देकर लाइट काटने के लिए कहा गया, लेकिन अधिकारी उल्टा उन्हें ही संयम रखने की नसीहत देने लगे। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

स्थानीय निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि मकान नंबर 1070पी बूम प्लाजा के पीछे हुई। यहां बिजली का खंभा काफी समय से टूटा हुआ था जिसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को अचानक यह खंभा टूटकर गिर गया और घर के बाहर खड़ी नई गाड़ी पर जा गिरा। इसके अलावा खंभा गिरने से आसपास के खंभों से भी तारें खिंच गई और पास से गुजर रहे एक कैंटर पर अटक गई। लोगों की मानें तो यह कैंटर भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हुआ है। खंभे के गिरते ही पूरे क्षेत्र में बिजली की तारों में ब्लास्ट होने लगे और आधे एरिया की लाइट गुल हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। 

 

लोगों ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही बिजली निगम को दी ताकि जमीन पर आ गरी तारों में दौड़ रहे करंट को बंद किया जा सके, लेकिन आधे घंटे तक बिजली निगम के कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब क्षेत्र से लगातार बिजली निगम के अधिकारियों के पास फोन जाने लगे तो अधिकारी हरकत में आए और क्षेत्र में बिजली को बंद किया ताकि कोई हादसा न हो। लोगों का कहना है कि अगर बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा समय रहते इस खंभे को बदल दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!