कांग्रेस के लिए कांग्रेस के लिए चुनावी वादें गीता, बाइबल, कुरान की तरह, सभी को गंभीरता से करते हैं लागू : दीपक बाबरिया

Edited By Isha, Updated: 30 Jun, 2024 05:33 PM

election promises for congress are implemented seriously by all

पंचकूला में कांग्रेस मेनिफेस्टो को लेकर पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने नारी न्याय चौपाल, शहरी व पंचायती निकाय चौपाल और झुग्गी बस्ती पुनर्वास न्याय व बुनियादी मानवीय सुविधाएं न्याय चौपाल के माध्यम से बैठक का आयोजन किया।

पंचकूला(उमंग): पंचकूला में कांग्रेस मेनिफेस्टो को लेकर पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने नारी न्याय चौपाल, शहरी व पंचायती निकाय चौपाल और झुग्गी बस्ती पुनर्वास न्याय व बुनियादी मानवीय सुविधाएं न्याय चौपाल के माध्यम से बैठक का आयोजन किया। बैठक को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्कल व महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने संबोधित किया। 

बैठक के बाद दीपक बाबरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में 25-30 अलग-अलग विषय बनाएं है। महिलाओं से संबंधित कई विषयों को मेनिफेस्टो में शामिल किया गया है।  मेनिफेस्टो की प्रक्रिया लोगों में कैसे ले जा सकते है, इसको लेकर बैठक में विचार किया गया। सभी महिलाओं से मेनिफेस्टो में शामिल करने के लिए सुझाव मांगे गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का शस्त्र जुमलेबाजी है। बीजेपी केवल वादे करती है, उनको पूरा नहीं करती है। चाहे वो कालाधन वापस लाने का वादा हो या मंहगाई की मार को कम करने का। बीजेपी ने चुनाव के दौरान यूपी में 450 में सिलिंडर देने की बात कही थी। लेकिन चुनाव के बाद सिलिंडर के दामों पर कोई चर्चा नहीं की।  लेकिन कांग्रेस के लिए चुनावी वादे गीता, बाइबल और कुरान की तरह हैं।

हम सभी वादों को गंभीरता से लागू करते हैं और इसके लिए लोगों से परामर्श करते हैं।  दीपक बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत करने वाली महिलाओं को टिकट देगी। प्रदेश में विधानसभा सीटों पर टिकट बंटवारा सर्वे, वर्करों और स्थानीय समीकरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसकी जीतने की सबसे ज्यादा क्षमता है, उसको टिकट मिलेगी। इसी के साथ सामाजिक तौर पर वंचित व पिछड़ों और 36 बिरादरी के समीकरण को भी ध्यान में रखकर टिकटों का बंटवारा होगा। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी संसद में नीट पेपर लीक पर चर्चा ना करके देश के 24 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में ले जाने का काम कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी इस बार एक शब्द भी नहीं बोले है। देश व प्रदेश में पिछले दस साल में लगातार पेपर लीक की घटना सामने आ रही हैं।  बाबरिया ने कहा कि लोकसभा में स्पीकर 49 साल पहले की इमरजेंसी के मुद्दे पर भाषण कर सकते है, लेकिन 24 लाख बच्चों के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकते। राहुल गांधी इसके खिलाफ डटकर आवाज उठा रहे हैं।  बाबरिया ने कहा कि जुलाई माह के पहले सप्ताह में हरियाणा कांग्रेस का संगठन तैयार होगा। कांग्रेस पार्टी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और 75 से ज्यादा सीटों पर विधानसभा में जीत हासिल करेगी।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!