रोहतक पहुंचे चुनाव प्रभारी, कांग्रेस पर किया कटाक्ष, बोले- लूट का सपना छोड़ दे पार्टी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Jun, 2024 04:55 PM

election in charge reached rohtak took a dig at congress

रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त सांसदों वी प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री नायब सैनी का रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोहतक में...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त सांसदों वी प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री नायब सैनी का रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है और कार्यकर्ताओं को आह्वान कर दिया है कि अगले 100 दिन जी जान से मेहनत कर जुट जाएं। तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो विपक्षी दल हरियाणा प्रदेश को लूटने का सपना देख रहे हैं वह भूल जाए। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी संविधान का सम्मान नहीं किया है और हमेशा संविधान के साथ खिलवाड़ करने की नीति पर शासन करते आए हैं। भाजपा की भाई भतीजावाद वह लूट की राजनीति रही है। उनका लक्ष्य कांग्रेस की कालाबाजारी वह भ्रष्टाचार को जनता के सामने ले जाना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी होता है और जब सैनिक सशक्त होता है तो सेनापति को लड़ाई लड़ने में कोई दिक्कत नहीं आती है। आगामी 100 दिनों में भारतीय जनता पार्टी हर जिले में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेगी और जहां भी कमी रही है उसको भी दूर किया जाएगा और आम जनता के लिए तो हरियाणा सरकार की तरफ से सुविधा दी जा रही है उनमें भी अगर कहीं कमी रही है तो उनको भी दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में दूसरी पार्टी की सरकार बन जाती है तो भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था कैसे बन पाएगा।

वही कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साथ लेकर चलेगा और तीसरी बार हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और आज जो यह कार्यक्रम किया है यह हरियाणा विधानसभा चुनाव का आगाज है। उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने में कांग्रेस पार्टी की नींव बिल्कुल ढह जाएगी और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के दिए गए गुरु मंत्र को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर तक लेकर जाएगा। नायब सैनी बोले कि 10 साल के शासनकाल में उनकी सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए काम किया है। इसलिए तीसरी बार सरकार बनना तय है।

केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में वह तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड कायम करेंगे। लोकसभा में भले ही मिला-जुला चुनाव परिणाम रहा हो लेकिन केंद्र में तीसरी बार सरकार बना कर जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान बहुत हथकंडे अपनाए और वह कुछ लोगों को बहकने में भी कामयाब हो गए। विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रयास विपक्षी पार्टियों द्वारा किया जाएगा। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे कहीं भी हो, उनकी पहली प्राथमिकता जनता को घर बैठे योजनाओं का लाभ देना है। अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन गई तो वह धींगामस्ती वाली सरकार होगी और भाई भतीजावाद का बोलबाला रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता मेहनत करें और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!