मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में बिल्डर के ठिकानों पर ED की रेड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Sep, 2026 09:26 PM

ed raids builder premises gurgaon in money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी शिवा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की गई है। ईडी की टीमें सुबह सात बजे से ही विभिन्न...

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी शिवा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की गई है। ईडी की टीमें सुबह सात बजे से ही विभिन्न परिसरों में जांच कर रही हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

छापेमारी के दौरान कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज की गहन जांच की जा रही है। ईडी के कई वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान में शामिल हैं। यह छापेमारी गुरुग्राम के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। कंपनी के निदेशक अशोक जैन के सेक्टर 14 स्थित मकान पर भी तलाशी ली जा रही है। इसके अतिरिक्त, दूसरे निदेशक रोहित गुप्ता के सिविल लाइन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित निवास पर भी ईडी की टीम मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। 

 

ईडी को कंपनी के खिलाफ कुछ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर ही यह व्यापक जांच शुरू की गई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली कार्यालय द्वारा की जा रही है। ईडी की टीमें कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का मुख्य ध्यान अवैध लेनदेन और संदिग्ध निवेशों का पता लगाने पर है। यह भी जांचा जा रहा है कि क्या कंपनी ने किसी अवैध तरीके से धन अर्जित किया है। छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

निदेशक अशोक जैन और रोहित गुप्ता के निजी आवासों पर भी विस्तृत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ईडी के अधिकारी उनके घरों पर मामले से जुड़े वित्तीय कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रहे हैं। इन ठिकानों से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। दोनों निदेशकों से भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!