अर्जुन चौटाला के बयान पर दुष्यंत का करारा जवाब, कहा- 'एक थी इनेलो' न बन जाए पार्टी (Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Dec, 2018 04:50 PM

चौटाला परिवार के सियासी झड़प में कहीं पार्टी ''एक थी इनेलो'' ना बन जाए। ये कहना है सांसद दुष्यंत चौटाला का। हालांकि वैसे तीखे शब्दों के बाण परिवार के दोनों खेमों की तरफ से.....

सिरसा(सतनाम सिंह): चौटाला परिवार के सियासी झड़प में कहीं पार्टी 'एक थी इनेलो' ना बन जाए। ये कहना है सांसद दुष्यंत चौटाला का। हालांकि वैसे तीखे शब्दों के बाण परिवार के दोनों खेमों की तरफ से धड़ाधड़ छोड़े जा रहे हैं। कोई किसी को विश्वासघाती कहता है तो कोई दुर्योधन और जयचंद। मगर अब तो ये जुबानी जंग और भी आगे बढ़ चुकी है। बीते दिन सिरसा में अर्जुन चौटाला ने जहां दुष्यंत चौटाला को विश्वासघाती कहा वहीं गुरूवार को सिरसा में दुष्यंत ने भी दो टूक शब्दों में करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर वो विश्वासघाती हैं, तो इनेलो उसका सबूत दें। नहीं तो इस सियासी जंग में कहीं एक थी इनेलो ना बनकर रह जाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात के सवाल को हंसकर टालते हुए दुष्यंत ने कहा कि फ़िलहाल वो संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मेम्बरशिप ड्राइव चलाई जाएगी। मध्यप्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब तो इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को देना चाहिए। साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक राज्य में कांग्रेस के हाथ का साथ देने वाले हरियाणा में क्या वफ़ा करेंगे, यह अंदाजा जनता लगा सकती है? 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!