दुष्यंत चौटाला द्वारा बिना मुख्यमंत्री की मंजूरी के किए 200 ट्रांसफर की लिस्ट विभाग ने रोकी

Edited By Isha, Updated: 01 Feb, 2020 11:31 AM

dushyant chautala stops list of 200 transfers without approval of chief minister

उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला द्वारा जारी एक ट्रांसफर सूची पर फिलहॉल ब्रेक इसलिए लग गई है क्योंकि ट्रांसफर सूची जारी करने से पहले मुख्यमंत्री द्वारा विभाग ने स्वीकृति नहीं ली। बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति के आई इस सूची

चंडीगढ़(धरणी):  उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला द्वारा जारी एक ट्रांसफर सूची पर फिलहॉल ब्रेक इसलिए लग गई है क्योंकि ट्रांसफर सूची जारी करने से पहले मुख्यमंत्री द्वारा विभाग ने स्वीकृति नहीं ली। बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति के आई इस सूची पर अधिकारी वर्ग भी असमंजस में हैं।  उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा हरियाणा विकास व पंचायत विभाग में 23 जनवरी को जारी 200 से अधिक कर्मचारियों के तबादले की एक सूची पर फिलहॉल विराम लगा है।

जानकारी अनुसार यह सूची बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति के निकली गई थी। इसमें भारी तादाद में जे.ई., अकाउंट्स क्लर्क,असिस्टैंट इत्यादि शामिल हैं। यह सूची डायरैक्टर पंचायत कार्यालय द्वारा प्रधान सचिव हरियाणा विकास व पंचायत विभाग को भेजी गई है।

ज्यादातर यह तबादले क्लास थ्री स्तर कर्मचारियों के करने की अनुमति थी, कुछ श्रेणियों में क्लास 2 के तबादलों में भी मन्त्रियों को अनुमति मिली थी। रोचक तथ्य तो यह है कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा जारी इस सूची में ऑर्डर भी इशूड टू डेट लिख कर हरियाणा विकास व पंचायत विभाग में भेजे गए थे। इस सूची में पूरे हरियाणा के ऑर्डर थे। गौरतलब है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मन्त्रियों को अपने विभागों में तबादलों की पावर दिसंम्बर माह में दी थी। सूत्रों अनुसार हरियाणा विकास व पंचायत विभाग की अधर में लटकी इस सूची को अब प्रधान सचिव हरियाणा विकास व पंचायत विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!