इलेक्शन रिजल्ट के चलते शराब की दुकानों के खुलने का समय बदला

Edited By Shivam, Updated: 23 Oct, 2019 10:29 PM

due to the election result the opening time of liquor shops changed

बुधवार शाम चार बजे सभी शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया था, जिनके खुलने का समय वीरवार शाम 6 बजे तय किया गया था, लेकिन बाद में विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस समय को बढ़ा कर...

सोहना (सतीश): शराब की दुकानों को बंद किये जाने के बाद शराब विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ सोहना कस्बा व देहात क्षेत्र में खोली गई शराब की दुकानों का मौका मुआयना किया। जिसका उद्देश्य यह था कि कोई शराब ठेकेदार दुकान को चोरी से खोल कर शराब की बिक्री न कर रहा हो। आबकारी विभाग में तैनात निरीक्षक शोमदत्त यादव ने बताया कि बादशापुर, भोंडसी व सोहना एरिया में शराब की दुकानों को चैक किया गया।

निरीक्षक बताया कि बुधवार शाम चार बजे सभी शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया था, जिनके खुलने का समय वीरवार शाम 6 बजे तय किया गया था, लेकिन बाद में विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस समय को बढ़ा कर 25 तारीख की सुबह 9 बजे कर दिया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई दुकान बंदी के समय से पहले अगर शराब बिक्री की जाती है तो उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!