Edited By Isha, Updated: 30 Oct, 2026 04:38 PM

चक्रवाती तूफान अर्नब के आंशिक असर से प्रदेश में वीरवार को नौ जिलों में बारिश और अन्य जिलों में तेज हवा के साथ दिनभर बादल छाए रहे। करनाल का इंद्री पूरे राज्य में सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और
हिसार: चक्रवाती तूफान अर्नब के आंशिक असर से प्रदेश में वीरवार को नौ जिलों में बारिश और अन्य जिलों में तेज हवा के साथ दिनभर बादल छाए रहे। करनाल का इंद्री पूरे राज्य में सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश पानीपत में 24 एमएम, रेवाड़ी के बावल में 23 एमएम, करनाल में 14 एमएम, अंबाला में 3.6 एमएम और रोहतक में तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। चरखी दादरी, बाढ़ड़ा और भिवानी में बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में 13 डिग्री तक गिरावट दर्ज की। करनाल के इंद्री में 12.9 डिग्री तक गिर गया जबकि 19.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अर्नब तूफान की से पूरे इलाके में मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर पर दो मौसम प्रणालियों का असर देखने को मिल रहा है। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बारिश हुई है। अगले दो दिन भी तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश की संभावना है। वहीं, 31 को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन रात के तापमान में गिरावट आएगी।