कलयुगी बाप की हैवानियत: शराब के नशे में 15 साल की बेटी को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 11:28 AM

drunk man kills 15 year old daughter arrested by police within 24 hours

गांव खैरेकां के नाथ मोहल्ला में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची की संदिग्ध अवस्था में हुई हत्या की गुत्थी को सदर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरो

सिरसा: गांव खैरेकां के नाथ मोहल्ला में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची की संदिग्ध अवस्था में हुई हत्या की गुत्थी को सदर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शराब के नशे में धुत आरोपी पिता ने ही अपनी ही मासूम बेटी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज रही है।

 
सदर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि 30 अगस्त को मृतका की मां कविता (पत्नी राकेश नाथ) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसका पति राकेश शराब पीने का बेहद आदी है और आए दिन नशे में धुत्त होकर घर में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करता था।

29 अगस्त की शाम को भी जब विवाद बढ़ा, तो कविता अपने तीनों बच्चों को पड़ोस में रहने वाली अपनी मां (बच्चों की नानी) के घर छोड़कर किसी काम से गई थी। इसी बीच मौका पाकर नशे में धुत राकेश वहां पहुंच गया और उसने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

 
महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी की टीम ने केस दर्ज करने के बाद मुस्तैदी दिखाई और आरोपी राकेश को 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। आरोपी को सोमवार को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!