सोहना में करंट लगने से ड्राईवर की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Oct, 2022 07:55 PM

driver dies due to electrocution in sohna

सोहना क्षेत्र में गुजर रही कृषि की बिजली लाइन के तार के करंट से एक ड्राइवर की मौत मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना क्षेत्र में गुजर रही कृषि की बिजली लाइन के तार के करंट से एक ड्राइवर की मौत मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और कार्रवाई शुरु कर दी। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


सोहना के रायपुर के वार्ड नंबर-18 निवासी 28 वर्षीय सलीम गाड़ी चलाता था। वीरवार की सुबह सलीम गाड़ी को खड़ी करके अपने घर जा रहा था। रास्ते में कृषि की बिजली लाइन के तार नीचे झुके हुए थे, इस दौरान वह बिजली की तार से टच हो गया। करंट के लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही वहां काफी लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को मोर्चरी में रखवा दिया और छानबीन शुरु कर दी। 


मामले में थाना प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!