झुग्गियों में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होने से टला

Edited By kamal, Updated: 23 Mar, 2019 03:54 PM

dreadful fire in slums prevented from being a major accident

बल्लभगढ़ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने टल गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बिजली के तारों के आपस...

फरीदाबाद (अनिल राठी): बल्लभगढ़ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने टल गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बिजली के तारों के आपस में टकराने से तारों से निकली चिंगारी झुग्गियों जा लगी जिसके कारण झुग्गियों देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि आग जहां लगी वहां से मात्र 50 मीटर के दूरी पर गैस का गोदाम भी था। अगर आग की लपटें गोदाम तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि दोनों झुगियो को जला कर राख कर दिया।

PunjabKesari, dreadful, slum, major, accident

आस पास के लोगों ने बताया की आग लगी तो झुग्गी में एक सात साल की बच्ची सो रही थी जैसे ही बिजली की तारों की आपस मे टकराने से आवाज आई बच्ची वहां से उठ कर बाहर निकल गयी जिससे बच्ची की जान भी बच गयी। आग बुझाने आये CISF से टीम इंचार्ज बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके इलाके में झुग्गियों में आग लग गयी है। वह तुरंत अपने टीम के साथ आये और आग पर काबू पाया। टीम इंचार्ज ने बताया कि आग लगने से झुगी का सारा सामान जल गया है।

PunjabKesari, dreadful, slum, major, accident

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!