डॉ. हिमांशु गर्ग की 11वीं पुस्तक 'प्रोग्रामिंग विद पायथन' का विमोचन, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के रूप में करेगी कार्य

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Apr, 2026 07:29 PM

dr himanshu garg s 11th book programming with python released will serve a

2 अप्रैल, 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट (CTM) मोनिका रानी महोदया द्वारा डॉ. हिमांशु गर्ग की 11वीं पुस्तक

हरियाणा डेस्क : 2 अप्रैल, 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट (CTM) मोनिका रानी महोदया द्वारा डॉ. हिमांशु गर्ग की 11वीं पुस्तक 'प्रोग्रामिंग विद पायथन' का आधिकारिक तौर पर विमोचन किया गया। महोदया ने इस उल्लेखनीय पुस्तक के प्रकाशन एवं विमोचन पर डॉ. हिमांशु गर्ग को हार्दिक शुभकामनाएं दी और पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि यह पाठ्यपुस्तक इस विषय को समझने में हरियाणा के साथ-साथ समस्त भारत के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए एक प्रकाशस्तंभ के रूप में कार्य करेगी।

हरियाणा में इस विषय के कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम पर आधारित पहली पुस्तक है। "कंप्यूटर ग्राफिक्स", "प्रोग्रामिंग इन विजुअल बेसिक", "प्रोग्रामिंग इन जावा", प्रतिस्पर्धी और अन्य पुस्तकों की शानदार सफलता के बाद, डॉ. हिमांशु गर्ग की ये 11वीं पुस्तक है और ये इस पुस्तक की एकल लेखिका हैं।

PunjabKesari

इस पुस्तक की लेखिका डॉ. हिमांशु गर्ग 2008 से प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद में कंप्यूटर साइंस विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वह एक प्रेरक लेखिका, प्रमाणित कला और शिल्प प्रशिक्षक और दो अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के सह-संपादक भी हैं। यह पुस्तक कंप्यूटर साइंस विषय में लेखिका के 20 वर्षों के शिक्षण और लेखन के अनुभव को दर्शाती है। शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में उनके अनूठे काम के लिए उन्हें दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित 'प्रोग्रामिंग इन जावा' के एन.ई.पी. पाठ्यक्रम के अनुसार एक पाठ्य पुस्तक के रूप में काम करना है।  यह वैश्विक स्तर पर पायथन भाषा सीखने की जिज्ञासा रखने वाले कंप्यूटर छात्रों के लिए उपयोगी होगी।

कार्यक्रम में पुस्तक के बारे में बात करते हुए, डॉ. गर्ग ने बताया, "मुझे एन.ई.पी. के अनुरूप 1994 में स्थापित भारत पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित अपनी 11वीं पुस्तक विमोचन अवसर पर बेहद खुशी है। यह पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए तैयार की गई है। मैंने छात्र स्तर पर विषय की समस्याओं को समझते हुए इस प्रकार विषयों को प्रस्तुत किया है ताकि छात्र विषयों को उसी तरह समझ सकें जैसे वे एक शिक्षक के मार्गदर्शन में समझते हैं। पुस्तक में हर टॉपिक को स्पष्ट और विस्तार से समझाया गया है।  

व्यावहारिक अवधारणाओं को समझने के लिए इस पुस्तक में चित्रात्मक प्रतिनिधित्व के साथ सूक्ष्म समस्याओं पर भी गहन चर्चा की गई है। इसमें 150 से अधिक प्रोग्राम और प्रत्येक अध्याय के अंत में अभ्यास प्रश्न शामिल हैं, जो छात्रों की दक्षता बढ़ाने में सहायक हैं। सभी विशेषताएं इस पुस्तक को शुरुआती और उन्नत शिक्षार्थियों के लिए सर्वोत्तम विकल्प बनाएंगी।" 

उन्होंने पुस्तक विमोचन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट महोदया का विमोचन के लिए आभार व्यक्त किया और इस सफल प्रकाशन एवं विमोचन को अपने गुरु, माता-पिता और परिवार के सदस्यों को समर्पित किया। उनके पिता श्री दीन दयाल मित्तल और परिवार के सदस्यों ने अपनी परिवार एवं दो बेटियों को संभालने के साथ साथ लेखिका के रूप में कड़ी मेहनत करने की सराहना की, साथ ही पुस्तक की अनूठी विशेषताओं का भी समर्थन किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!