कूड़े में पड़े भ्रूण को नोंच रहे थे कुत्ते

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Jan, 2026 08:45 PM

dogs were scratching the fetus lying in the garbage

सोहना शहर की पहाड़ कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कपड़े में लिपटे भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। यहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।

गुड़गांव (ब्यूरो): सोहना शहर की पहाड़ कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कपड़े में लिपटे भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। यहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भ्रूण चार का है, जिसको अबॉर्शन कराने के बाद फेंका गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 


पुलिस के मुताबिक,सोहना के वार्ड नंबर-13 की पहाड़ कॉलोनी में सुबह लोगों ने एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में एक कपड़े को कुत्तों द्वारा नोंचे जाना देखा गया। इस पर लोगों ने कुत्तों को भगाते हुए जब कपड़े को देखा तो पाया कि उसमें भ्रूण लिपटा हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ईआरवी ने सोहना शहर थाना पुलिस सहित सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। 

 

मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि भ्रूण चार से माह का माना जा रहा है। किसी ने अबॉर्शन कराने के बाद भ्रूण को फेंका है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!