दवा खत्म होने पर सीएम को किया ट्वीट, बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे डॉक्टर

Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2020 05:55 PM

doctor helped a elder woman on cm tweet

गुरुनानकपुरा निवासी बुजुर्ग महिला की दवा समाप्त हो गई थी और लॉकडाउन में उसकी मदद नहीं हो पा रही थी। उसे दो दिन से खाने की भी समस्या हो गई थी। इस पर कुमार गौरव से सीएम मनोहर लाल को ट्वीट कर मदद करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद डॉक्टर महिला के घर पर...

चंडीगढ़ (धरणी): गुरुनानकपुरा निवासी बुजुर्ग महिला की दवा समाप्त हो गई थी और लॉकडाउन में उसकी मदद नहीं हो पा रही थी। उसे दो दिन से खाने की भी समस्या हो गई थी। इस पर कुमार गौरव से सीएम मनोहर लाल को ट्वीट कर मदद करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद डॉक्टर महिला के घर पर पहुंचे और दो सप्ताह की दवा के साथ खाने का भी इंतजाम कराया। इसके साथ ही आशा वर्कर को महिला के स्वास्थ्य की निगरानी रखने को कहा।

डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार का उनके पास फोन आया था। उन्होंने बताया था कि गुरुनानकपुरा में 80 साल की पदमा रानी बीमार है और दवा नहीं है। इस पर डॉ. नरेंद्र टीम के साथ महिला के घर पर गए। महिला सांस की मरीज है और उसकी दवा चल रही है। इसके घर पर दो अन्य लोग भी थे। लेकिन, वे भी मदद करने में समर्थ नहीं थे। इसलिए महिला के साथ दो अन्य के खाने का भी इंतजाम कराया गया है। 

डॉ. नरेंद्र के अनुसार महिला को दो सप्ताह की दवा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही पास की आशा वर्कर को उसकी स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा गया है। बता दें कि सोमवार को कुमार गौरव ने सीएम मनोहर लाल को ट्वीट कर नारनौल निवासी बुजुर्ग की मदद करने की गुहार लगाई थी। इस पर हेल्थ विभाग हरकत में आया और महिला की सहायता की। बाद में सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से डॉक्टर की महिला के घर पर उपचार करने की फोटो समेत पूरी जानकारी शेयर की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!