जनसंपर्क अभियान में धर्मेंद्र तंवर को मिला वार्ड वासियों का साथ

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Mar, 2023 04:51 PM

dharmendra tanwar got the support of ward residents in campaign

वार्ड-29 से पार्षद पद की ताल ठोक रहे धर्मेंद्र तंवर रामगढ़ ने बादशाहपुर एरिया से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। उन्होंने बादशाहपुर के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसमें लोगों ने उनका साथ देते हुए न केवल अपनी समस्याओं को अवगत...

गुड़गांव,(ब्यूरो): वार्ड-29 से पार्षद पद की ताल ठोक रहे धर्मेंद्र तंवर रामगढ़ ने बादशाहपुर एरिया से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। उन्होंने बादशाहपुर के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसमें लोगों ने उनका साथ देते हुए न केवल अपनी समस्याओं को अवगत कराया बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की भी बात कही। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि अपने अभियान की शुरूआत में वह बादशाहपुर क्षेत्र के लोगों के बीच गए थे। जहां लोगों ने उन्हें अपना प्यार दिया। उन्होंने लोगों से उनके क्षेत्र की समस्याएं जानी। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सीवर व पानी की समस्या है जिसके कारण उन्हें परेशानी होती है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें कई और भी ऐसी समस्याएं क्षेत्र में दिखाई दी हैं जिनके समाधान के लिए वह प्रयास कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान में जिस तरह से लोगों का प्यार उन्हें मिला है उससे लगता है कि क्षेत्र की जनता भी एक शिक्षित व्यक्ति को ही अपना जनप्रतिनिधि के तौर पर देखना चाहती है। लोगों के इस विश्वास पर वह खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!