मेयर चुनावों में अर्ध सैनिक बलों की जरुरत नहीं: डीजीपी संधू

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2018 08:19 PM

dgp sandhu said no need for paramilitary forces in mayor polls

हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि नगर निगम के 5 जगह प्रत्यक्ष करवाने के लिए हमारे पास व्यापक पुलिस फोर्स है। अभी चंद दिन पहले ही हमने कॉलेजपन व विश्वविद्यालयों में जिस प्रकार निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव करवाएं हैं, हमारी कोशिश होगी कि इसी तरह नगर...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि नगर निगम के 5 जगह प्रत्यक्ष करवाने के लिए हमारे पास व्यापक पुलिस फोर्स है। अभी चंद दिन पहले ही हमने कॉलेजपन व विश्वविद्यालयों में जिस प्रकार निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव करवाएं हैं, हमारी कोशिश होगी कि इसी तरह नगर निगम के चुनाव भी निष्पक्ष व भय रहित करवाएं। उन्होंने कहा कि इन मेयर चुनावों में अद्र्ध सैनिक बलों की जरुरत नहीं है क्योंकि 5 जगह चुनाव हैं, बाकी जगह की पुलिस फौज भी हमारे पास उपलब्ध है।

संधू ने बताया की अलग अलग रेजिन्स की प्रपोजल के अनुसार 18 नए थाने खोलने की स्वीकृति आ चुकी है 11 के करीब और विचाराधीन हैं, इस हिसाब से 29 नए थाने और खुलेंगे।  इन थानों में फोर्स की कमी न हो के लिए 7500 कर्मी जिनमें 400 सब इंस्पैक्टर मेल, 63 फीमेल करीब 7200 पुलिस कर्मी दिसंबर व जनवरी में हरियाणा सर्विस सेलेक्शन कमीशन के माध्यम से भर्ती होंगें। 31 मार्च से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

संधू ने बताया कि साइबर क्राइम रोकने के लिए पंचकूला व गुरुग्राम में दो थाने शुरू हो गए हैं। एक पुलिस स्टेशन फरीदाबाद में भी जल्दी शुरू होगा, जिसका प्रपोजल सरकार के पास लंबित है जल्दी ही वह भी आ जाएगा। इसके इलावा हर रेंज में चार नए थाने नए बजट सत्र में खोले जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!