केंद्र-प्रदेश में भाजपा सरकार फिर भी हरियाणा को कुछ नहीं मिल रहा, बजट को लेकर BJP पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Feb, 2026 03:20 PM

despite having a bjp government at both the central and state levels haryana is

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश किए केंद्रीय बजट 2026-27 पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि

करनाल : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया गया। इस पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज संसद चलाई गई और बजट पेश किया गया, जबकि आज संत श्री गुरु रविदास जी की जयंती थी। आज राष्ट्रीय अवकाश होना चाहिए था। भारतीय जनता पार्टी का किस तरह का भाव है इससे ये नजर आता है। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जहां तक बजट की बात है मुख्यमंत्री जी का नाम है नायब और केंद्र के बजट में हरियाणा का नाम है गायब। हरियाणा के हिस्से में कुछ नहीं आया है और 12 वर्षों की तरह इस बार भी हरियाणा का नाम सुनने के लिए हरियाणावासी वंचित रह गए। केंद्रीय बजट में हरियाणा का नाम नहीं आया, आवंटन की बात को बाद की है। कोई परियोजना कोई नहीं दी गई।  

जो हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी दे रहा है और सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे को टोल कलेक्शन दे रहा है। उस हरियाणा को बीजेपी बजट में कुछ नहीं दे रही, जबकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा हरियाणा के लिए दुर्भाग्य की बात कोई नई परियोजना तो मिली नहीं लेकिन जो पुरानी परियोजना ही थी, मैं एयरपोर्ट इंटरनेशनल, वह जेवर ले गए, जो रेल कोच फैक्ट्री सोनीपत आनी थी वह बनारस ले गए। एम्स के जो 10 संस्थान आने थे उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!