स्वतंत्रता दिवस पर सुबह चार बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Aug, 2026 08:44 PM

delhi metro to run from 4 am on independence day

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 15 अगस्त, शनिवार को यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस दिन डीएमआरसी के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी, ताकि लाल किला समारोह...

गुड़गांव, (ब्यूरो): स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 15 अगस्त, शनिवार को यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस दिन डीएमआरसी के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी, ताकि लाल किला समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों, आमंत्रित मेहमानों और आम यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 4 बजे से नियमित समय-सारिणी लागू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं तय समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों और आमंत्रितों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आने वाले आमंत्रितों को निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें टिकट लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन होंगे। इन विशेष क्यूआर टिकटों के माध्यम से की गई यात्रा का पूरा खर्च रक्षा मंत्रालय डीएमआरसी को वहन करेगा। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें तथा मेट्रो प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि राष्ट्रीय पर्व के दौरान यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!