बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल: करण दलाल

Edited By Shivam, Updated: 28 Oct, 2020 06:44 PM

dalal said bjp government s is fail completely

प्रदेश के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल व विधायक बीबी बतरा आज मृतका निकिता के परिजनों से मुलाकात करने उनके निवास अपना घर सोसायटी पहुंचे। इस मौके पर दोनों ही नेताओं ने पीड़ित परिवार को सात्वंना दी और कहा कि वह और सारा इलाका पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।...

फरीदाबाद (सूरजमल): प्रदेश के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल व विधायक बीबी बतरा आज मृतका निकिता के परिजनों से मुलाकात करने उनके निवास अपना घर सोसायटी पहुंचे। इस मौके पर दोनों ही नेताओं ने पीड़ित परिवार को सात्वंना दी और कहा कि वह और सारा इलाका पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। नितिका ठाकुर मूलचंद की ही नहीं बल्कि हमारी भी बेटी थी। जिस जघन्य तरीके से बेटी नितिका की सरेआम गोली मारकर हत्या की गई। उसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी ही कम है। 

करण ने कहा कि दो दिन बीत गए हैं, मगर अभी तक कोई भी सरकार की तरफ से ऐसा नुमाईन्दा नहीं आया, जिसने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद व उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया हो। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दें और इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर व इलाके के पुलिस इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। 

करण ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के रहते इस तरह की जघन्य वारदात कैसे हुई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पूरे हरियाणा में रोजाना महिला संबंधित अपराध बढ़ रहे है और पुलिस व सरकार आंख मूंद कर बैठी है। दलाल ने कहा कि फरीदाबाद व पलवल जिले के लोगों ने प्रदेश सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा की थी। आज उन्हीं लोगों के बच्चों के साथ इस तरह का अन्याय हो रहा है। 

दलाल ने आरोपियों के राजनैतिक परिवार से संबंध होने के बावत कहा कि आरोपी चाहे किसी भी दल व समाज के क्यों न हो उनके खिलाफ स त कार्यवाही जल्द होनी चाहिए। जिन्होंने हमारे इलाके में आकर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!