हलवाई की बेटी का कमाल; 9 साल की उम्र में देखा था सपना...अब नेशनल चैंपियनशिप में रुपांशी बनीं Gold Medalist

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Jun, 2026 01:54 PM

a confectioner s daughter s remarkable feat she dreamt of this at age 9  now

हरियाणा के खेल जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार मिठाई बनाने वाले हलवाई की लड़की

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के खेल जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर समय-समय पर बच्चे उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इस बार यह उपलब्धि मिठाई बनाने वाले हलवाई की लड़की ने हासिल की है। सिलाना गांव की बेटी रुपांशी (इशु) अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भारवर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में देश के शीर्ष पहलवानों को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडलिस्ट बनी है। 

मिली जानकारी के अनुसार रुपांशी ने बताया कि उनके गांव में जब अखाड़ा खुला था इस समय वह 9 साल की उम्र में शौक-शौक में वहां चली गई थीं। शुरुआत में वह अखाड़े में अकेली लड़की थी, जिसे देखकर लोग कुछ संकोच भी था, लेकिन उनके माता-पिता सहित परिवार ने अपनी बेटी के सपनों को टूटने नहीं दिया।

रुपांशी के परिवार बेहद साधारण है। उनके पिता तिलक राज गांव में ही हलवाई का काम करते हैं और मां घरेलू महिला हैं। रुपांशी ने अपनी खेल प्रतिभा से साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस शानदार उपलब्धि के बाद गांव पहुंचने पर रुपांशी सिलाना का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। 

रुपांशी ने अपनी  इस सफलता का श्रेय कोच अमित कुमार को दिया, जिन्होंने सिलाना अखाड़े में उनकी प्रतिभा को निखारा। रुपांशी ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य 14 जून को होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल को पास करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!