नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दुकानदारों के काटे चालान, एक दुकान को किया सील

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Jun, 2021 06:03 PM

cut the challan of shopkeepers who flout the rules

लॉकडाउन में ढील मिलते ही नारनौल के नांगल चौधरी में दुकानदारों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। ऑड ईवन के हिसाब से दुकानें खुलनी हैं, लेकिन यहां दुकानदारों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सभी एक साथ खोलनी शुरू कर दी। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की भी...

नारनौल (भालेंद्र यादव): लॉकडाउन में ढील मिलते ही नारनौल के नांगल चौधरी में दुकानदारों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। ऑड ईवन के हिसाब से दुकानें खुलनी हैं, लेकिन यहां दुकानदारों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सभी एक साथ खोलनी शुरू कर दी। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी।

सोशल मीडिया में लोगों द्वारा ऑड ईवन व कोरोना नियमों धज्जियां उड़ती फोटो व वीडियो वायरल हुई। जिस पर वीरवार को नपा के सचिव की मौजूदगी में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए, तो वहीं एक दुकान को सील भी किया गया। नपा की कार्यवाही देख अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में दुकान बंद कर भाग निकले।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!