शातिर चोर: 500 के नोट से उड़ाया 12 लाख का सोना, चोरी कब हुई मालिक को पता भी नहीं चला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 09:14 PM

cunning thief stole 12 lakhs using 500 rupee notes

करनाल के सर्राफा बाजार में युवक ने 500 का नोट देकर ज्वैलर्स शोरूम की मालिक को बातों में उलझाकर 122 ग्राम सोने की (12 लाख रूपये कीमत) चोरी कर ली। युवक चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

करनाल : करनाल के सर्राफा बाजार में युवक ने 500 का नोट देकर ज्वैलर्स शोरूम की मालिक को बातों में उलझाकर 122 ग्राम सोने की (12 लाख रूपये कीमत) चोरी कर ली। युवक चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है।

जानकारी देते हुए जांच कर्मचारी बलवान सिह ने बताया कि उनकी चौड़ा बाजार में माया ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। गुरुवार दोपहर करीब 1:40 पर एक युवक दुकान पर आया। इस दौरान उनकी माता दुकान में बैठी हुई थी। युवक उनको बातों में लगाकर करीब 12 लाख रूपये का सोना लेकर फरार हो गया।

बातों में उलझाकर उड़ाया लाखों का सोना

महिला ज्वैलर्स मालकिन ने बताया कि दोपहर को युवक आया था। जिसने कहा कि मुझे पूजा के लिए चांदी का सामान चाहिए और फिर उसने खड़े होकर मुझे 500 रूपये दिए। इसी दौरान युवक ने गले में रखे 122 ग्राम सोना उठा लिया और मुझे इस बात का अंदाजा ही नहीं रहा। जब मैंने देखा तो सोना गायब था। शोरूम में लगे सीसीटीवी में देखा तो पता चला कि चांदी लेने के बहाने आया युवक ही सोने की चोरी कर ले गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!