यमुनानगर के सिविल अस्पताल में CRS हैक, 98 फर्जी प्रमाण पत्र बनाया गया, जांच के लिए SIT गठित
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 17 Mar, 2023 04:59 PM

शहर के मुंकद लाल सिविल अस्पताल व पीएचसी कलानौर की सीआरएस यानी सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम आईडी को हैक करने का मामला सामने आया है।
यमुनानगर (सुमित): शहर के मुंकद लाल सिविल अस्पताल व पीएचसी कलानौर की सीआरएस यानी सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम आईडी को हैक करने का मामला सामने आया है,जहां अब तक 98 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सिविल अस्पताल की आईडी से 54 व पीएचसी कलानौर की आईडी से 43 जन्म व एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन करके जल्द खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में स्थित जन्म-मृत्यु शाखा से कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसआईटी में डीएसपी रादौर रजत गुलिया साइबर थाना और आर्थिक अपराध शाखा शामिल है। जो इस मामले से जुड़ी सभी परतों को खंगाल रहें है। वहीं यमुनानगर के सीएमओ डॉ मंजीत का कहना है कि साल 2021 में ज्यादातर प्रमाण पत्र बनाए गए हैं और अब तक 98 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल की आईडी से 54 व पीएचसी कलानौर की आईडी से 43 जन्म व एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है और डीएसपी स्तर के अधिकारी इसकी जांच भी कर रहे हैं हो सकता है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ जाए।
वह इस मामले में थाना शहर प्रभारी कमलजीत का कहना है कि सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर से उनको एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक मोहित होंडा के नेतृत्व में एक एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Haryana में दूषित पानी का कहर, तबीयत खराब हाेने से स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग...

तीन गुणा ताकत से मुक्त होगा शहर का अतिक्रमण, 10 टीमें गठित

आयुष सेवाओं के विस्तार से बनेगा हरियाणा देश का अग्रणी स्वास्थ्य राज्य, जींद-रेवाड़ी में हर्बल...

आसमानी बिजली बनी आफत; यमुनानगर में मकान तबाह...छत और दीवारों में पड़ीं गहरी दरारें, बाल-बाल बचा...

यमुनानगर में देर रात भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पोर्शे कार, एयरबैग्स खुलने से बची...

Faridabad: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे ट 9 पशुओं को रौंदा, 6 की मौके पर ही मौत...भड़के...

Kurukshetra : घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग महिला, पानी पीने के बहाने आया युवक सोने की बाली खींच हुआ...

कागजों में बंद, धरातल पर चालू! 693 फर्जी स्कूलों को बंद करने के आदेश, कहीं आपके बच्चे भी तो नहीं कर...

10वीं की छात्रा से रेप, पेटदर्द होने पर अस्पताल गई तो गर्भवती होने का हुआ खुलासा

पंचकूला में साकेत अस्पताल में मरीजों को मिलेगी लिफ्ट सुविधा, राज्यपाल ने किया शिलान्यास