बच्चों के बाद माता-पिता ने भी तोड़ा दम, प्लॉट को लेकर भाइयों से हुआ था विवाद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 20 Mar, 2023 09:28 PM

शहर के गांव गढ़ी में शनिवार की रात की रात को बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाने वाले दंपत्ति की भी सोमवार की सुबह मौत हो गई।
रेवाड़ी(महेंद्र भारती): शहर के गांव गढ़ी में शनिवार की रात की रात को बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाने वाले दंपत्ति की भी सोमवार की सुबह मौत हो गई। साथ ही उनके तीनों बच्चे भी रविवार को दम तोड़ दिए। उनका कल शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। आज दंपत्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक के भाई व दो भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बता दें कि गांव गढ़ी के रहने वाले लक्ष्मण सिंह बावल क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार रात लक्ष्मण अपनी पत्नी दोनों अपनी बेटी 16 वर्षीय बेटी अनीषा,14 वर्षीय निशा व बेटे दस वर्षीय हितेश के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। लक्ष्मण ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर खिड़कियों व रोशनदान तक में कपड़े ठूंस दिए और एलपीजी के दो सिलेंडर आन करके छोड़ दिए थे। जहरीला पदार्थ खाने के बाद लक्ष्मण व रेखा ने तीनों बच्चों के साथ अपने पैर भी रस्सियों से बांध दिए थे। इस दौरान सभी बेसुध हो गए थे।
वहीं कमरे में गैस सिलेंडर खुले छोड़ देने के कारण रात करीब डेढ़ बजे धमका हो गया और कमरे का रोशनदान उखड़ कर बाहर जा गिरा । धमाके के बाद स्वजन व पड़ोसियों को घटना के बारे में पता लगा था तो पांचों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने अनीषा, निशा व हितेश को मृत घोषित कर दिया था। लक्ष्मण व रेखा की हालत गंभीर बनी हुई थी,लेकिन सोमवार को लक्ष्मण व रेखा की भी मौत हो गई। कसौला थाना प्रबंधक मनोज ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Faridabad: ट्रक से टकराई स्कूटी, घंटों तड़पते रहे दो दोस्त; इलाज में देरी से म्यूजिक कंपोजर ने...

प्लॉट पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़, अवैध कब्जा करने का विरोध करने वालों पर हमला, दो गिरफ्तार

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, 36 घंटे तक बोरे में बंद होकर ज़मीन में दबा रहा युवक, बाहर निकाला तो...

दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले...

Road Accident : कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा...

हरियाणा में अपना घर बनाना होगा आसान,नई टाउन प्लानिंग नीति को मंजूरी... 50 से 250 वर्गमीटर के...

POCSO केस में 6 साल बाद इंसाफ ! रोहतक में 2 सगे भाइयों समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया...

यात्रा निकालकर की गोहत्या पर रोक और राष्ट्र-माता के दर्जे की मांग

यमुनानगर में दुराचार पीड़ित 11 साल की बच्ची हुई गर्भवती, मासूम ने दिया बच्चे को जन्म

विधायक के पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी, दो गिरफ्तार