Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Jan, 2026 08:17 PM

हरियाणा विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद के पिता पूर्व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजिंदर प्रसाद का 77 वर्ष की उम्र में निधन
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद के पिता पूर्व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजिंदर प्रसाद का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रविवार को करनाल स्थित अर्जुन गेट स्वर्ग आश्रम मे गमगीन माहौल में उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई।
इस दौरान दिवंगत राजिंदर प्रसाद के अंतिम संस्कार में करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश वैद, भाजपा नेता गौरव बेदी के अलावा मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता पवन चोपड़ा सहित तमाम राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियों ने इस दुख की घड़ी में शामिल हो शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने लंबे समय तक न्यायिक सेवा में अपनी सेवाएं दी।
उनके परिवार में उनके बड़े बेटे हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी हैं जो कि वर्तमान में हरियाणा विधानसभा के सचिव के पद पर तैनात हैं। इसी प्रकार उनके दामाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और अन्य दो पुत्र अमित प्रसाद श्रम एनफोर्समेंट अधिकारी व रितेश प्रसाद जेएसडब्ल्यू कंपनी में लीगल प्रबंधक का कार्य देख रहे हैं। उनके निधन से न्यायिक जगत में भी शोक की लहर है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)