दर्दनाक घटना: पत्नी को बचाने के लिए पति ने भी गंवाई जान, 6 माह की बच्ची बची

Edited By Shivam, Updated: 31 Mar, 2020 12:38 PM

couple died due to electricity shock

फतेहाबाद की हरनाम कालोनी में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटी। इसमें एक महिला को कूलर से करंट लग गया, जब पति उसे बचाने के लिए उठा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों झुलस गए और दोनों की ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में...

फतेहाबाद (पंकेस): फतेहाबाद की हरनाम कालोनी में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटी। इसमें एक महिला को कूलर से करंट लग गया, जब पति उसे बचाने के लिए उठा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों झुलस गए और दोनों की ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की 6 माह की दूध पीती बच्ची भी है जो कि सोई हुई थी और बच गई।

हरनाम कालोनी निवासी मजदूरी का काम करने वाला 25 वर्षीय मंगल सिंह अपनी पत्नी पूनम व 6 माह की बच्ची के साथ सोया हुआ था। उन्होंने कूलर चला रखा था। बताया जाता है कि जब पूनम रात्रि को उठी तो कूलर से हाथ लग गया। कूलर में करंट आने के बाद कूलर उसके ऊपर ही आ गिरा। आवाज सुनकर मंगल सिंह भी उठ गया और पत्नी को बचाने के चक्कर में कूलर उठाने लगा तो करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों मौके पर झुलस गए और उनकी मौत हो गई। 

आस पड़ोस के लोगों ने घर जाकर देखा तो पति-पत्नी दोनों झुलसे हुए थे और बच्ची सोई हुई थी। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मी ने बताया कि शवों को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!