पति और बेटे के सामने मजदूर महिला के साथ ठेकेदार ने किया दुष्कर्म, बेटे की जमानत के बदले आरोपी ने लूटी अस्मत

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Jun, 2024 07:34 PM

contractor raped a laborer woman in panipat

शहर के एक इलाके में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला मजदूरी का काम करती थी। जिस ठेकेदार के यहां पीड़िता मजदूरी करती थी, उसी ने दरिंदगी की है...

पानीपत(सचिन शर्मा): शहर के एक इलाके में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला मजदूरी का काम करती थी। जिस ठेकेदार के यहां पीड़िता मजदूरी करती थी, उसी ने दरिंदगी की है। दरअसल, महिला का बेटा चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। ठेकेदार ने उसकी जमानत का इंतजाम किया। बदले में वह उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और कहा कि वह उस काम की मजदूरी वसूल लेगा। इसी बीच महिला का पति और बच्चे वहां आ गए। उन्होंने यह सब अपनी आंखों से देखा। ठेकेदार ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो वह जमानत रद्द करवा देगा।

PunjabKesari

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करती है। पिछले 8 साल से वह गंगाराम कॉलोनी निवासी राजकुमार ठेकेदार के यहां दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रही है। ठेकेदार की उस पर गंदी नजर है, वह पहले भी कई बार उसका हाथ पकड़ चुका है।

लेकिन माफी मांगने पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया कि करीब 5 माह पहले उसके बेटे को पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ लिया था। ये बात राजकुमार ठेकेदार को बताई। जिसने कहा कि वह उसके बेटे की जमानत करवा देगा, बदले में उसे कोई पैसा भी नहीं चाहिए। लगभग 1 माह पहले राजकुमार ने उसके बेटे की जमानत करवा दी। इसके बाद दिन-रात ठेकेदार का उसके घर में आना-जाना शुरू हो गया।

PunjabKesari

27 मई की सुबह करीब 11 बजे ठेकेदार राजकुमार महिला के घर गया। उस वक्त उसका पति और बच्चे अपनी रेहड़ी का सामान लेने के लिए निकल रहे थे। तब राजकुमार ठेकेदार ने उन्हें अपनी बाइक दी और कहा कि आराम से काम निपटा कर आए। उनके जाते ही महिला और राजकुमार घर में अकेले रह गए।

राजकुमार ने फायदा उठाते हुए महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। जब महिला ने इन बातों का विरोध किया तो ठेकेदार ने कहा कि उसने उसके बेटे की जमानत करवाई है, अब उस काम का सारा मेहनताना वसूल करेगा। इसके बाद उसने महिला को जमीन पर गिरा दिया।

उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच घर पर पति और बच्चे आ गए। जिन्हें देखकर आनन-फानन में राजकुमार ने कपड़े पहने और जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके बेटे की जमानत कैंसिल करवा देगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!