Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Sep, 2026 01:58 PM

पारिवारिक कलह से परेशान ठेकेदार द्वारा अपनी जान देने का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन साइट पर मौजूद मजदूरों और मकान मालिक ने जब उसे लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): पारिवारिक कलह से परेशान ठेकेदार द्वारा अपनी जान देने का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन साइट पर मौजूद मजदूरों और मकान मालिक ने जब उसे लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक के भाई के गुड़गांव आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले राम प्रसाद अहिरवार के रूप में हुई है। वह बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दरबारी पुर रोड पर शेर सिंह के पांच मंजिला मकान का निर्माण का ठेका लेकर काम कर रहा था। कल शाम करीब चार बजे राम प्रसाद ने मकान की पांचवी मंजिल पर सामान ऊपर-नीचे चढ़ाने हेतु लगाई गई लिफ्टिंग एंगल से एक ओर मिट्टी का कट्टा बांधकर उसके सहारे फांसी लगा ली। शव लटका देखकर मजदूरों ने मकान मालिक को बताया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।