कांग्रेस की सीईसी की बैठक खत्म, उम्मीदवारों का सस्पेंस बरकरार

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2019 06:15 PM

congress screening committee meeting ended suspense exists

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली 10 जनपथ पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस....

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली 10 जनपथ पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बैठक के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार रखा है। बता दें कि बैठक देंवंद्र यादव, दीपा दास मुंशी, कुमारी शैलजा और मुकुल वासनिक, गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी के आवास पर मौजूद थे। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 78 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से चुनाव मैदान में उतारा गया है। गौर रहे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!