कांग्रेस ने 50 सालों तक देश को लूटा : सैनी

Edited By kamal, Updated: 05 May, 2019 11:25 AM

congress rob the country for 50 years saini

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी रतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले 50...

रतिया(बांसल): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी रतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले 50 सालों तक कांग्रेस ने देश को लूटा था और अब भाजपा जातिवाद के नाम पर देश की जनता को लड़वाकर स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चुनावों में गरीब हितैषी होने का दम भरते थे। अब देश का चौकीदार होने की बात कहकर सहानुभूति हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस व भाजपा को सत्ता सौंपकर देख लिया है।

दोनों पार्टियों ने जनता का कोई भला नहीं किया। सैनी ने कहा कि हमारी पार्टी गरीब, कमेरा वर्ग की पार्टी है इसलिए गरीब वर्ग का भला हमारी पार्टी ही कर सकती है। किस पार्टी की सरकार बनेगी के सवाल पर सैनी ने कहा कि यह तो 23 मई के बाद देश की जनता ही बताएगी। सैनी ने कहा कि हमारी पार्टी ही गरीब वर्ग का उत्थान कर सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!