कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर किया भरोसा, थानेसर से दी टिकट

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2024 09:44 AM

congress relies on former minister ashok arora gives him ticket from thanesar

कांग्रेस ने आखिरकार तीसरी सूची जारी कर दी है। यह सूची भी देर रात को जारी की। थानेसर से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर भरोसा किया। दूसरी बार अरोड़ा पर दांव खेला है। टिकट की दौड़ में अरोड़ा ही आगे थे। उनकी टिकट लगभग पक्की मानी जा...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कांग्रेस ने आखिरकार तीसरी सूची जारी कर दी है। यह सूची भी देर रात को जारी की। थानेसर से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर भरोसा किया। दूसरी बार अरोड़ा पर दांव खेला है। टिकट की दौड़ में अरोड़ा ही आगे थे। उनकी टिकट लगभग पक्की मानी जा रही थी, तभी वे काफी समय से प्रचार में जुटे थे। कांग्रेस में थानेसर से उन्हें किसी दूसरे नेता से चुनौती नहीं थी। 

बता दें कि अशोक अरोड़ा की राजनीति लोकदल से शुरू हुई थी। वे लंबे समय तक इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। करीब सवा 6 साल पहले इनेलो बिखरने के बाद अरोड़ा हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में चले गए। यहां वे भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी हैं। अशोक अरोड़ा की गिनती कांग्रेस के मजबूत नेता के तौर पर होती है। थानेसर से रिकॉर्ड 4 बार विधायक बन चुके।
 
PunjabKesari

टिकट की घोषणा के तुरंत बाद अशोक अरोड़ा के आवास पर कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं का जोश उत्साह देख अशोक अरोड़ा भी कार्यकर्ताओं संग नाचे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!