सोनभद्र नरसंहार मामला: प्रियंका की गिरफ्तारी पर हरियाणा में भड़के कांग्रेसी, फूंका योगी का पुतला

Edited By Shivam, Updated: 19 Jul, 2019 08:13 PM

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही गिरफ्तार किए जाने पर हरियाणा कांग्रेस यूपी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। यमुनानगर व अंबाला जिले में कांग्रेस...

यमुनानगर/अंबाला (सुमित/अमन): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही गिरफ्तार किए जाने पर हरियाणा कांग्रेस यूपी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। यमुनानगर व अंबाला जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari, yamunanagar

उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से प्रियंका गांधी मिलने जा रही थी जिससे कि यूपी प्रशासन ने सोनभद्र में जाने के लिए उनको रोका गया और बिना किसी वारंट के यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया। जबरदस्ती उन्हें किसी रेस्ट हाउस में ले गए। कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने प्रियंका के साथ गलत रवैया अपनाया।

PunjabKesari, yamunanagar

हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के आदेशानुसार जिले के सभी मुख्यालयों के सामने यह प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश की सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस के मुताबिक, बीजेपी सरकार बहुत अन्याय कर रही है, रावण राज ला दिया है। बीजेपी सरकार प्रियंका गांधी को रोककर मनमानी कर रही है, जिसकी कड़ी निंदा की जाती है।

PunjabKesari, sonbhadra

क्या है सोनभद्र नरसंहार मामला
उत्तर प्रदेश में एक जिला सोनभद्र है, यहां के घोरावल के मूर्तियां गांव के बाहरी इलाके में सैकड़ों बीघा खेत है जिस पर गांव के कुछ लोग पुश्तैनी तौर पर खेती करते आ रहे हैं। गांव वालों के मुताबिक इस जमीन का एक बड़ा हिस्सा प्रधान के नाम पर है। ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने एक आईएएस अधिकारी से 100 बीघा जमीन खरीदी थी। यज्ञदत्त ने इस जमीन पर कब्जे के लिए बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ पहुंचकर ट्रैक्टरों से जमीन जोतने की कोशिश की,जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसके बाद ग्राम प्रधान पक्ष के लोग 32 ट्रैक्टरों पर सवार होकर 300 लोग गांव में घुसे और लाशें बिछा दीं। इसमें दस लोगों की मौत और 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!